MP Shramik Card 2022 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

MP (Madhya Pradesh) Shramik Card 2022 Online Registration (मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड), एमपी श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पजीकरण, Labour Card Online Registration – सभी असंगठित वर्ग के मजदूरों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से मजदूर वर्ग के विकास और बेहतर जीवन के लिए सरकार द्वारा कार्य किए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी असंगठित वर्ग के कर्मचारियों को मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस श्रमिक कार्ड के माध्यम से कई लाभ प्राप्त होते हैं। MP Shramik Card के माध्यम से श्रमिक नागरिक राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी मध्यप्रदेश के श्रमिक है तो आप राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको एमपी श्रमिक कार्ड बनवाना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Madhya Pradesh (MP) Shramik Card | मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड को ही लेबर कार्ड भी कहते हैं। MP Shramik Card 2022 के जरिये ही सरकार सभी योग्य श्रमिकों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपना Online Registration करवाना होगा। सरकार द्वारा सभी श्रमिकों के पंजीकरण के लिए श्रम सेवा पोर्टल की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सभी श्रमिक मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन पजीकरण कर सकते हैं।

Madhya Pradesh Shramik Card 2022 Highlights

🔥आर्टिकल का नाम 🔥Madhya Pradesh Shramik Card
🔥शुरू की 🔥मध्य प्रदेश सरकार ने
🔥विभाग 🔥श्रम विभाग
🔥लाभार्थी 🔥राज्य के श्रमिक
🔥उद्देश्य 🔥राज्य के सभी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराना
🔥राज्य 🔥मध्य प्रदेश
🔥आवेदन प्रक्रिया 🔥ऑनलाइन/ऑफलाइन
🔥साल 🔥2022
🔥अधिकारिक वेबसाइट 🔥shramsewa.mp.gov.in Click Here

एमपी श्रमिक कार्ड के उद्देश्य ?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी श्रमिक कार्ड के जरिये प्रदेश के उन सभी गरीब श्रमिकों को बेहतर सुविधा और सहायता प्रदान करेगी जो श्रम सेवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएंगे। इसके साथ ही सरकार को प्रदेश के सभी श्रमिकों की जानकारी भी प्राप्त हो जाएगी। इसका प्रयोग उनके लिए समय के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू करने में किया जाएगा।

कौन कौन बना सकता है एमपी श्रमिक कार्ड

  • भवन निर्मांण में संलग्न कारीगर व मजदूर
  • राजमिस्‍त्री व उनके सहायक
  • ईंट गारा ढोने वाले मजदूर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • सड़क निर्मांण में लगे कारीगर व मजदूर
  • टाइल्‍स लगाने वाले मिस्‍त्री
  • रोलर चलाने वाले मजदूर
  • कंक्रीट का मिश्रण तैयार करने वाले मजदूर
  • सेंट्रिंग व लोहा बांधने वाले मजदूर
  • बढ़ई, लोहार व पेंटर
  • लोहे के गेट व ग्रिल निर्मांण में संलंग्‍न मिस्‍त्री व मजदूर
  • सड़क, पुल आदि बनाने वाले मजदूर तथा मिस्‍त्री
  • मनरेगा में काम करने वाले मजदूर

एमपी मजदूर कार्ड पर मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

MP Shramik Card 2022 – सभी श्रमिकों को राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ श्रमिक कार्ड हेतु पंजीकरण करने पर दिया जाएगा। श्रमिक अपना पंजीकरण करवाने के बाद निम्नलिखित योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

  • चिकित्सा सहायता
  • शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि
  • विवाह हेतु सहायता
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार
  • प्रसूति सहायता
  • उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना
  • शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना
  • कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना
  • श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना
  • स्टेशनरी अनुदान योजना
  • विवाह सहायता योजना
  • अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना
  • शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
  • कल्याणी सहायता योजना
  • अनुग्रह सहायता योजना आदि

MP Shramik Card 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • MP Shramik Card के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ मजदूर और श्रमिकों के बच्चों को भी प्राप्त होगा। जैसे छात्रवृत्ति योजना आदि।
  • MP Shramik Card बनवाने वाले नागरिकों को ई श्रम कार्ड पर मिलने वाले लाभ भी प्राप्त होगें।
  • श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद मिलने वाली पेंशन हेतु योजनाएं भी सरकार द्वारा चलाई गई है।
  • 55 हजार रुपए तक की सहायता राशि बेटियों की शादी के समय भी प्रदान की जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों की दुर्घटना में होने वाली मौत या आकस्मिक मौत या पूर्ण विकलांगता के चलते श्रमिकों को 2 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं।
  • इसके अलावा आंशिक विकलांगता की स्थिति में सरकार द्वारा 1 लाख रुपए श्रमिकों को दिए जाते हैं।
  • श्रमिक कार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता श्रमिकों को प्रदान की जाएगी।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत श्रमिकों को हर महीने राशन कार्ड पर मिलने वाली खाद्य सामग्री का भी लाभ प्राप्त होगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को अपना श्रमिक कार्ड बनवाना आवश्यक है।

यहाँ जानिए MP Shramik Card बनाने हेतु पात्रता शर्तें

  • आवेदनकर्ता श्रमिक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक का श्रमिक वर्ग से होना आवश्यक है।
  • आवेदनकर्ता श्रमिक कम से कम 90 दिनों का कार्य कर चूका हो।
  • श्रमिक कार्ड बनाने के लिए श्रमिक महिला और श्रमिक पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष हो ।
  • यदि कोई कृषि से जुड़ा लेबर, श्रमिक कार्ड पंजीकरण करवाने का इच्छुक है तो उसके पास स्वयं की जमीन एक (1) हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Labour Card Online Registration सिर्फ वो श्रमिक ही कर पाएंगे जो मुख्यमंत्री असंघठित मजदुर कल्याण योजना में पंजीकृत हैं।

MP Shramik Card आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • 90 दिन कार्य करने का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • जॉब कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्यता रखने वाले मध्य प्रदेश के श्रमिक नागरिक अपना अपना MP Shramik Card बनाने के लिए श्रम सेवा पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए सभी नागरिक यहाँ बताई गयी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

  • श्रमिक कार्ड के लिए सबसे पहले आपको श्रम सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

,mp shramik card kaise banaye ,mp shramik card ,mp shramik card 2022 online apply ,mp shramik card 2022 ,Madhya Pradesh Shramik Card ,Shramik Card Online Registration ,मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड ,श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन MP 2022 ,एमपी श्रमिक कार्ड ,ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन MP

  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर Forms के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Registration Form Size (1.042MB) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।

,mp shramik card kaise banaye ,mp shramik card ,mp shramik card 2022 online apply ,mp shramik card 2022 ,Madhya Pradesh Shramik Card ,Shramik Card Online Registration ,मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड ,श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन MP 2022 ,एमपी श्रमिक कार्ड ,ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन MP

  • आपको इस पेज कुछ जानकारी दिखाई देगी आपको View Attachment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने श्रमिक पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लेना है।

,mp shramik card kaise banaye ,mp shramik card ,mp shramik card 2022 online apply ,mp shramik card 2022 ,Madhya Pradesh Shramik Card ,Shramik Card Online Registration ,मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड ,श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन MP 2022 ,एमपी श्रमिक कार्ड ,ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन MP

  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको हस्ताक्षर के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • श्रमिक पंजीकरण फॉर्म को आपको श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी एमपी श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • कुछ समय बाद आपका पंजीकरण फॉर्म सत्यापित होने के बाद मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड बन जाएगा।

Madhya Pradesh Shramik Card के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?

यदि आप मध्य प्रदेश के असंगठित श्रमिक हैं और किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं तो आप एमपी श्रमिक कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप आगे दी गयी ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया को पढ़ सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को ऑफलाइन आवेदन करने हेतु Madhya Pradesh Shramik Card Application Form चाहिए होगा।
  • इसके लिए आप यहाँ दिए गए लिंक पर क्लिक करके मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अब आप डाउनलोड किये गए फॉर्म को प्रिंट करके निकाल लें और उसमें पूछी गयी सब महत्वपूर्ण जानकारी भर लें।
  • इसके साथ ही आप को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा।
  • अंत में एमपी श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन पत्र को सबंधित विभाग में जमा करवा दें।

मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको श्रम सेवा पोर्टल के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

  • होम पेज पर आपको लॉगइन करें ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।

  • आपको यूजरनेम एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको श्रमिक कार्ड प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको श्रमिक कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सारांश (Summary)

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, पात्रता, दस्तावेज, इन सभी के बारे में विस्तार से बताने का प्रयोग किया है। अगरिया आर्टिकल आप सभी को अच्छा लगे तो प्लीज कमेंट करके अपनी राय जरूर दीजिएगा। धन्यवाद ।।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट bhartiyayojana.inके माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

MP Shramik Card 2022 (FAQs)?

✅ मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड क्या है ?

ये एक प्रकार का श्रमिकों हेतु पहचान पत्र है जो कि सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बनाना होता है। इसे बनाना एमपी सरकार द्वारा अनिवार्य किया गया है।

✅ Madhya Pradesh Shramik Card Online Registration कराना क्यों आवश्यक है ?

सभी असंगठित वर्ग के श्रमिकों को एमपी श्रमिक कार्ड बनाना आवश्यक किया गया है क्यूंकि इस कार्ड के जरिये ही राज्य सरकार सभी श्रमिकों को प्रदेश में चलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर सकेगी। साथ ही इससे सरकार को श्रमिकों की आवश्यकतानुसार उनके लिए नयी नई और बेहतर योजनाएं लाने में सहायता मिलेगी।

✅ मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

एमपी श्रमिक कार्ड के लिए आप सभी को श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।

✅ श्रम विभाग, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

श्रम विभाग, मध्य प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट http://labour.mp.gov.in है।

bhartiyayojana.in click Here

Leave a Comment