
Sukanya Samriddhi Yojana application form download PDF 2023. Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi. ssy calculator. प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
Pradhanmantri Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई है । सुकन्या समृद्धि योजना मुख्य रूप से लड़कियों के हित में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना Beti Bachao Beti Padhao Yojana के अंतर्गत शुरू की गई है। इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
Sukanya Samriddhi Yojana क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY ) प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरू की गई एक छोटी बचत योजना है। इस योजना को Beti Bachao Beti Padhao Yojana के तहत शुरू किया गया है। SSY अभियान के तहत बेटियों की शिक्षा तथा उनके शादी ब्याह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Sukanya Samriddhi Yojana की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 22 जनवरी 2015 को की गई थी । योजना के अंतर्गत 10 साल से कम उम्र की बेटियों का खाता पोस्ट ऑफिस, राष्ट्रीय बैंक, व अन्य एजेंसियों के माध्यम से खोला जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana – Overview
Name of Scheme | Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) |
Launched by | Government of India |
Beneficiaries | Girls |
Scheme under | State Government |
Official Website | https://www.india.gov.in/ |
Launched Date | 22 January 2015 |
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
Sukanya Samriddhi Yojana बेटियों की शिक्षा व्यवस्था तथा उनके शादी ब्याह के लिए एक बहुत ही बहू उद्देश्य महत्वपूर्ण योजना है। योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से 10 वर्ष तक की आयु में उसका खाता खोला जा सकता है। खाता खुलवाने के लिए आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जा सकते हैं। बेटी के खाते में जमा करने की न्यूनतम राशि ₹250 है। आपको बता दें कि बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर पढ़ाई के लिए उस खाते से रुपए निकलवा सकते हैं तथा 21 वर्ष पूरे होने पर विवाह के समय संपूर्ण पैसा आप निकलवा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के आवश्यक दस्तावेज
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए
- आधार कार्ड
- बच्चे तथा माता-पिता की तस्वीर
- जमा करता का पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इनमें से कोई भी
सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फार्म
- यदि आप इस योजना के अंतर्गत बचत खाता खुलवाना चाहते हैं और योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसका Application Form Download करना होगा।
- डाउनलोड किए हुए आवेदन फार्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- भरे हुए आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी अटैच करनी होगी।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फार्म को नजदीकी Post Office में संबंधित धनराशि के साथ जमा करना होगा।
- SSY Application Form Download करने के लिए यहां Click करें।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आने वाली बैंक
- इलाहाबाद बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक
- एक्सिस बैंक
- आंध्र बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- बैंक ऑफ इंडिया
- कारपोरेशन बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- केनरा बैंक
- देना बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
- स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- भारतीय बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- सिंडीकेट बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर
- स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- विजय बैंक
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें?
यदि आपकी कोई बेटी है और आप उसके लिए इस योजना का आवेदन करना चाहते हैं तो बताए गए तरीके से कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपकी बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए आपको इसका Application Form Download होगा।
- Application Form में पूछी गई आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- भरे हुए आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- आवेदन फॉर्म तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपने नजदीकी Post Office तथा नजदीकी बैंक शाखा में जाकर जमा करना होगा तथा योजना के तहत Account खुलवाना होगा।
- इस प्रकार आपका Sukanya Samriddhi Yojana के तहत आवेदन पूरा हो जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर
Time Period | Interest Rate (%) |
April to June 2020 | 7.6 |
January to March 2020 | 8.4 |
July to Sep 2019 | 8.4 |
Apr to June 2019 | 8.5 |
Jan to March 2019 | 8.5 |
Oct to Dec 2018 | 8.5 |
July to Sep 2018 | 8.1 |
Apr to June 2018 | 8.1 |
Jan to March 2018 | 8.1 |
Oct to Dec 2017 | 8.3 |
July to Sep 2017 | 8.3 |
Apr to June 2017 | 8.4 |
FAQ of Sukanya Samriddhi Yojana
Q1. सुकन्या समृद्धि योजना में कितनी बेटियों का खाता खुलवा सकते हैं?
इस योजना के तहत आप सिर्फ दो बेटियों का ही Account खुलवा सकते हैं।
Q2. सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम कितने रुपए जमा कर सकते हैं?
योजना के अंतर्गत आप सिर्फ ₹250 न्यूनतम जमा कर सकते हैं।
Q3. सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम कितने रुपए जमा कर सकते हैं?
योजना में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
Q4. सुकन्या समृद्धि योजना में पूरा पैसा कब निकाल सकते हैं?
योजना के अंतर्गत आप बेटी के 21 वर्ष पूरे होने पर ही संपूर्ण धनराशि निकाल सकते हैं।
Q5. सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 2020 मैं क्या है?
इस योजना की सालाना ब्याज दर 7.6% है।
Q6. सुकन्या समृद्धि योजना में खाता कैसे खुलवाएं?
योजना के अंतर्गत आप इसका खाता किसी भी Post Office या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत Branch में खुलवा सकते हैं।
Q7. सुकन्या समृद्धि योजना में कितने वर्ष पैसा जमा करने होते हैं?
Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत आपको सिर्फ 15 वर्ष तक ही पैसे जमा करने होते हैं।