
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है। Pradhan Mantri fasal bima yojana Online Apply । PMFBY village list, Pm fasal Bima Yojana application status।
भारत सरकार द्वारा देश के सभी किसान भाई बहनों के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन्हीं योजनाओं में Pradhan Mantri fasal bima yojana भी किसानों के लिए चलाई जा रही है। हम यहां पर आपको pm fasal bima yojana से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Pradhan Mantri fasal bima yojana 2023 क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाई जाती है ताकि उन्हें किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय होने वाले कृषि नुकसान से बचाया जा सके। कई बार प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की सारी फसलें बर्बाद हो जाती हैं ऐसे में Pradhan Mantri fasal bima yojana किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होती है।

प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा पड़ना, ओलावृष्टि, खराब मौसम, बाढ़ इत्यादि कारणों से फसलें नष्ट हो जाती हैं लेकिन यदि किसी किसान भाई ने pm fasal bima yojana में आवेदन किया था तो उस किसान को कृषि बीमा कंपनी द्वारा किसान के नुकसान की भरपाई करनी होती है। यदि आप फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज इत्यादि के बारे में।
Fasal Bima Yojana का संक्षिप्त परिचय
योजना | Pradhan Mantri fasal bima yojana |
विभाग | मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर |
लाभार्थी | देश के किसान |
उद्देश | प्राकृतिक आपदा के कारन फसल में होने वाले नुकसान के लिए किसान को बिमा प्रदान करना. |
श्रेणी | केंद्र सरकार की योजना |
आवेदन की प्रक्रिया | Online |
सहायता राशि | ₹200000 तक का बीमा |
आधिकारिक वेबसाइट | pmfby.gov.in – Click Here |
PM Fasal Bima Yojana के लाभ
- pmfby से किसानों को होने वाली प्राकृतिक आपदा से कृषि नुकसान पर कृषि बीमा कंपनी द्वारा नुकसान की भरपाई की जाती है।
- इस योजना का लाभ वही किसान प्राप्त कर सकता है जिसका किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल का नुकसान हुआ होगा।
- योजना का लाभ सिर्फ देश के किसान भाई बहनों को ही दिया जाएगा।
- पीएम फसल बीमा योजना पॉलिसी के अंतर्गत किसानों को खरीफ की फसल पर 2% रवि की फसल पर 1.5% का भुगतान किया जाता है।
PMFBY आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता
- किसान का एड्रेस प्रूफ
- खेती के कागजात
- किसान की Photo
- फसल की बुवाई के दिन की तारीख
Pradhan Mantri fasal bima yojana Registration
Pm fasal bima yojana रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे समझाई गई है इसी प्रकार से रजिस्ट्रेशन करें-
- आवेदक को सबसे पहले pmfby portal – pmfby.gov.in पर जाना होगा।
- अब Farmer Corner के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब एक नया पेज खुल जाएगा यहां पर आपको “Guest Farmer” के विकल्प के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।

- अब इस आवेदन फार्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरे जैसे अपना नाम, पता, बैंक जानकारी इत्यादि।
- अब Captcha Code लिख कर Creat User विकल्प पर क्लिक करें।
इस प्रकार आप फसल बीमा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपनी फसल में होने वाले प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान से बच सकते हैं।
PM Bima Yojana Application Status
आइए जानते हैं अपने आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें-
- अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए आपको पुनः वेबसाइट पर आना होगा और Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब अपना रिसिप्ट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Check Status के विकल्प पर क्लिक करें आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी और आप अपने आवेदन की मौजूदा स्थिति को पता कर सकेंगे।

हम आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको सही लगी होगी अगर आपके मन में किसी प्रकार का कोई प्रश्न है आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं इसी प्रकार की अन्य जानकारी के अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें।
FAQ of PM Fasal Bima Yojana
Q1. फसल बीमा योजना क्या है?
फसल बीमा योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें प्राकृतिक कारणों से फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई कृषि बीमा कंपनी द्वारा की जाती है।
Q2. फसल बीमा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
फसल बीमा योजना के लिए कोई भी किसान जिसके पास कृषि योग्य भूमि है और वह उस भूमि में कृषि करता है वह अपनी फसल की सुरक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
Q3. पीएम फसल बीमा योजना आवेदन शुल्क क्या है?
इस योजना में आवेदन शुल्क नहीं है यह पूर्णता निशुल्क है आप इसे अपने मोबाइल फोन से भी कर सकते हैं।