
Apply Pradhan Mantri Mudra loan Yojana 2023, pm Mudra loan Yojana documents, eligibility criteria, registration process, loan application form, how many types of Mudra loan. मुद्रा लोन योजना क्या है? और कैसे मिलेगा? मुद्रा लोन में आवेदन कैसे करें?
मुद्रा लोन योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिसकी शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 2015 में की गई थी। मुद्रा लोन योजना की सहायता से आप अपने कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं या फिर नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। Mudra loan Yojana के अंतर्गत कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है। यहां पर आपको मुद्रा लोन कैसे मिलेगा तथा इसकी पात्रता और आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन है संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
PM Mudra loan Yojana क्या है ?
PM Mudra loan Yojana एक ऐसी योजना है जिसमें कोई भी नागरिक अपने व्यवसाय को शुरू करने या व्यवसाय को बढ़ाने के लिए मुद्रा लोन योजना का लाभ ले सकता है। इस लोन योजना में आपको 10 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराया जाता है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को कर दी गई थी। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में तीन प्रकार की लोन योजनाएं हैं, जिनमें ( 1. शिशु लोन ) ( 2. किशोर लोन ) ( 3. तरुण लोन ) शामिल है।

New Update 18 June 2020:- सरकार ने PM Mudra loan Yojana के विस्तार को बढ़ाते हुए अब लोन में मिलने वाली धनराशि को 10 लाख रुपए की जगह 20 लाख रुपए कर देने की घोषणा की है, इसी के साथ अब आप 50 हजार रुपए तक का SBI Mudra Loan भी Online ही ले सकते हैं।
Key Highlights of PM Mudra Loan Yojana
योजना का नाम | मुद्रा लोन योजना |
लाभार्थी | छोटे कारोबारी |
मिलने वाली धनराशि | 50 हजार से 10 लाख रुपए |
लोन के प्रकार | शिशु लोन, किशोर लोन, तरुण लोन |
अधिकारी वेबसाइट | https://www.mudra.org.in/ |
मुद्रा लोन कितने प्रकार के होते हैं?
मुद्रा लोन मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं जो इस प्रकार हैं:-
- शिशु लोन – शिशु लोन में आपको 50 हजार रुपए तक का लोन मुहैया कराया जाता है।
- किशोर लोन – किशोर लोन में आपको 50 हजार रुपे से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराया जाता है।
- तरुण लोन – तरुण लोन में आपको 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है।
मुद्रा लोन कौन कौन सी बैंक देती है?
- इलाहाबाद बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- कॉरपोरेशन बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- j&k बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- सिंडिकेट बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- आंध्र बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- देना बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- कर्नाटक बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- तमिल नाडु मरसेटाइल बैंक
- एक्सिस बैंक
- केनरा बैंक
- फेडरल बैंक
- इंडियन बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
- सरस्वत बैंक
- यूको बैंक
- बैंक ऑफ़ बरोदा
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- एचडीएफसी बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
मुद्रा लोन के अंतर्गत आने वाले व्यापार कौन-कौन से हैं?
- सोल प्रोपराइटर
- पार्टनरशिप
- सर्विस सेक्टर की कंपनियां
- माइक्रो उद्योग
- मरम्मत की दुकानें
- ट्रकों के मालिक
- खाने से संबंधित व्यापार
- विक्रेता
- माइक्रो मेनूफैक्चरिंग फॉर्म
Mudra Card क्या है?
जिस प्रकार से आपका ATM Card होता है उसी प्रकार से Mudra Card भी होता है और यह उसी प्रकार से कार्य भी करता है जैसे ATM से पैसे निकालना, खरीदारी करना, इत्यादि। Mudra Card सभी Mudra Loan ऋण दाताओं को ना मिलकर कुछ ही ऋणदाताओं को यह सुविधा दी जाती है।

Mudra Card सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने 1 लाख रुपए तक लोन लिया हो इससे ऊपर मुद्रा कार्ड नहीं दिया जाता है। इस कार्ड से आप सिर्फ प्राप्त हुई लोन धनराशि का 20% ही धनराशि निकाल सकते हैं। जैसे- किसी व्यक्ति ने 1 लाख रुपए का लोन लिया है, तब वह इस कार्ड के सहायता से 20% यानी 20 हजार रुपए ही निकाल सकता है, बाकी की रकम टर्म लोन के रूप में दी जाएगी।
PM Mudra loan Yojana के लाभ
- पीएम मुद्रा योजना की सहायता से कोई भी छोटा कारोबारी या जिसे नया कारोबार शुरू करना है योजना के अंतर्गत लोन ले सकता है।
- मुद्रा लोन योजना में लोन प्राप्त करने के लिए किसी भी गारंटर की जरूरत नहीं होती है।
- मुद्रा लोन योजना में प्राप्त हुए लोन को चुकाने की अवधि 5 साल तक होती है।
- मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एक मुद्रा कार्ड दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल आवश्यक खर्च आने पर किया जा सकता है।
मुद्रा लोन के आवश्यक दस्तावेज ( Documents ) कौन-कौन से हैं?
- लोन लेने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के ऊपर किसी बैंक का कर्ज नहीं होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बिजनेस का पता
- व्यवसाय के 3 सालों की Balance Sheet
- Income tax returns / Self Tax Returns
- फोटो
मुद्रा लोन योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें?
- Mudra Loan Yojana में आवेदन करने के लिए अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारी वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- आप के सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- आपको होम पेज पर मुद्रा लोन के प्रकार दिखाई देंगे जिनमें,
- शिशु लोन
- किशोर लोन
- तरुण लोन

- आप जिस लोन को प्राप्त करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- अब Loan Application Form को Download करें ।

- इस एप्लीकेशन फॉर्म को किसी दुकान से प्रिंट करा लें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
- अब सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करें।
- अब इस फाइल को अपने नजदीकी बैंक में जमा करें जहां से आप लोन प्राप्त करना चाहते हैं।
- बैंक द्वारा सभी जानकारी को सत्यापन करने के बाद 1 महीने के अंदर आपको लोन प्रदान कर दिया जाएगा।
मुद्रा लोन योजना के हेल्पलाइन नंबर
राज्य | फ़ोन नंबर |
महाराष्ट्र | 18001022636 |
चंडीगढ़ | 18001804383 |
अंडमान और निकोबार | 18003454545 |
अरुणाचल प्रदेश | 18003453988 |
बिहार | 18003456195 |
आंध्र प्रदेश | 18004251525 |
असम | 18003453988 |
दमन और दीव | 18002338944 |
दादरा नगर हवेली | 18002338944 |
गुजरात | 18002338944 |
गोवा | 18002333202 |
हिमाचल प्रदेश | 18001802222 |
हरियाणा | 18001802222 |
झारखंड | 18003456576 |
जम्मू और कश्मीर | 18001807087 |
केरल | 180042511222 |
कर्नाटक | 180042597777 |
लक्षद्वीप | 4842369090 |
मेघालय | 18003453988 |
मणिपुर | 18003453988 |
मिजोरम | 18003453988 |
छत्तीसगढ़ | 18002334358 |
मध्य प्रदेश | 18002334035 |
नगालैंड | 18003453988 |
दिल्ली के एन.सी.टी. | 18001800124 |
ओडिशा | 18003456551 |
पंजाब | 18001802222 |
पुडुचेरी | 18004250016 |
राजस्थान | 18001806546 |
सिक्किम | 18004251646 |
त्रिपुरा | 18003453344 |
तमिलनाडु | 18004251646 |
तेलंगाना | 18004258933 |
उत्तराखंड | 18001804167 |
उत्तर प्रदेश | 18001027788 |
पश्चिम बंगाल | 18003453344 |
मुद्रा लोन योजना ऑनलाइन फॉर्म Download pdf
Mudra Loan Yojana FAQ
Q1. मुद्रा लोन न चुकाने पर क्या होगा?
लोन न चुकाने पर बैंक आपको धमका या जोर जबरदस्ती नहीं कर सकता है, बैंक अपने लोन की वसूली के लिए रिकवरी एजेंट की सहायता ले सकती है।
Q2. मुद्रा लोन पर कितना ब्याज लगता है?
मुद्रा लोन पर 10 से 12% तक ब्याज लगता है ।
Q3. मुद्रा लोन की शिकायत कैसे करें?
यहां कुछ शिकायत नंबर दिए गए हैं:- 1800 – 180 – 1111 और 1800- 11 – 0001
Q4. मुद्रा लोन मिलने में कितने दिनों का समय लगता है?
मुद्रा लोन मिलने में लगभग 1 महीने का समय लगता है।
Q5. मुद्रा लोन सब्सिडी कितनी है?
मुद्रा लोन में शिशु कैटेगरी में लोन पर 2 फ़ीसदी ब्याज सब्सिडी की घोषणा की है।
Q6. मुद्रा लोन टोल फ्री नंबर क्या है?
टोल फ्री नंबर:- 1800 – 180 – 1111 और 1800- 11 – 0001