
बहुत सारे किसानों को pm kisan की 12th Kist के ₹2000 अभी प्राप्त नहीं हुए होंगे। क्योंकि आप में से काफी किसानों के सामने PM Kisan Land seeding Problem दिखाई दे रही होगी तो अब परेशान होने की बात नहीं है हम यहां पर आपको Land Seeding समस्या के समाधान को बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं पीएम किसान लैंड सीडिंग वाले किसान भाई क्या करें।
PM Kisan Land seeding Problem क्या है?
हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12th Installment के ₹2000 17 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान सम्मेलन के शुभ अवसर पर सभी किसान भाइयों के बैंक खाते हुए DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए गए थे। लेकिन फिर भी काफी किसानों को इस बार या पैसा प्राप्त नहीं हुआ है और उनके सामने एक नई समस्या Land Seeding की दिखाई दे रही है।

किसान भाइयों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यदि आपने अपना pm kisan ekyc करवा रखा था लेकिन फिर भी आपको Beneficiary Status Check करने पर Land Seeding के सामने No का विकल्प दिखाई दे रहा है तो इसका एक बहुत ही आसान सा और सरल सा समाधान है जो हम यहां पर जानकारी देने जा रहे हैं।
PM Kisan Land Seeding Problem Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
लेख का नाम | PM Kisan Land Seeding Problem? |
लेख का प्रकार | Central Government |
लेख का विषय | PM Kisan Land Seeding Problem का मूल कारण क्या है? |
लेख का लक्ष्य? | PM Kisan Land Seeding Problem का समाधान प्रदान करना। |
12वीं किस्त कब जारी की गई? | 17 अक्टूबर, 2022 |
12वीं किस्त के कुल कितने रुपयो | 16 हजार करोड़ रुपयो की राशि जारी की गई। |
आधिकारीक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
इन किसानों को पैसा मिलेगा या नहीं?
काफी किसानों के मन में यह प्रश्न होगा कि मेरी अभी तक Land Seeding – No की वजह से पीएम किसान की 12th installment खाते में नहीं आई है हो सकता है अब मुझे पैसा ना प्राप्त हो लेकिन आप सभी किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है सरकार द्वारा आपको किसान सम्मान निधि 12वीं किस्त के ₹2000 भेज दिए गए हैं।
यह पैसा आपका सिर्फ इसलिए नहीं प्राप्त हुआ है कि हो सकता है पटवारी लेखपाल के द्वारा आपकी जमीन का विवरण सत्यापन के दौरान आप का सत्यापन ना हो पाया हो जिस वजह से आपकी यह समस्या बनी हुई है और जैसे ही यह सत्यापन पूरा होता है आपके खाते में पैसा आ जाएगा।
PM Kisan Land seeding Problem कैसे सही करें?
जिन किसानों के किसान सम्मान निधि स्टेटस में इस प्रकार की समस्या आ रही है उनके लिए इस समस्या का समाधान जहां नीचे बताया गया है जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी समस्या का समाधान कर ₹2000 की किस्त प्राप्त करें-
- इस समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले आपको अपनेक्षेत्र के पटवारी/ लेखपाल के पास जाना होगा।
- अपनी समस्या को उनके सामने बताना होगा और अपनी खेत के कागजात जैसे खसरा खतौनी की नकल साथ लेकर जाएं।
- संबंधित अधिकारी से अपनी समस्या Land Seeding को सही करने हेतु आवेदन करने के लिए आग्रह करें।
- अधिकारी आपके द्वारा दिए गए सभी कागजात सत्यापन करने के पश्चात आपका नाम सूची में शामिल कर लेगा और केंद्र सरकार के पास भेज देगा।
- कुछ ही समय के बाद आपकी PM Kisan Land seeding Problem No की समस्या खत्म हो जाएगी और 12वीं किस्त के ₹2000 आपको प्राप्त हो जाएंगे।
How to check pm Kisan land seeding problem status?
आइए जानते हैं कि यदि आप का भी पैसा अभी तक आपके खाते में प्राप्त नहीं हुआ है और आपने यह नहीं चेक किया है कि किस वजह से आपको पैसा नहीं मिला है नीचे बताए गए तरीके से जानकारी प्राप्त करें और उस समस्या का समाधान कर ₹2000 की किस्त प्राप्त करें-

- सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Farmer Corner के विकल्प में Beneficiary Status का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक कर देना है।

- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज में आपको अपना पंजीकरण नंबर अथवा मोबाइल नंबर दर्ज करके Get Data के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- आपके सामने आपका PM Kisan Status खुलकर आ जाएगा और आप जानकारी प्राप्त कर सकेंगे कि किस वजह से आपको किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का पैसा प्राप्त नहीं हुआ है।
हम आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको सही लगी होगी अगर आप इसी प्रकार की जानकारी और किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े अपडेट सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें जिसका लिंक आपको नीचे दिया गया है।
FAQ – PM Kisan 12th Kist Not Receved प्रश्न उत्तर
Q1. मेरी किसान सम्मान निधि अभी तक क्यों नहीं आई है?
अगर आप इस योजना के पात्र हैं और अभी तक आपको किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है तो अपना पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस चेक करें।
Q2. मुझे पीएम किसान की 12वीं किस्त कब मिलेगी?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं के 17 अक्टूबर 2022 को किसान सम्मेलन के शुभ अवसर पर माननीय श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा ट्रांसफर कर दी गई है अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Q3. पीएम किसान Land Seeding कैसे सही करें?
किसान सम्मान निधि लैंड सीडिंग समस्या क्या है, और इसे कैसे सही करें इसकी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है तुरंत आर्टिकल पढ़ें और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करें।