
Sabka Vikas Maha Quiz Contest, how to participate in sabka vikas maha quiz,sabka vikas maha quiz answer,sabka vikas scheme,sabka vikas maha quiz certificate,sabka vikas maha quiz uttar pradesh,sabka vikas maha quiz for bihar.
भारत सरकार आप को 20 लाख रुपए जीतने का मौका दे रही है। क्या आप भी इस Sabka Vikas Maha Quiz Contest योजना में हिस्सा लेकर लाखों रुपए कमाना चाहते हैं आइए जानते हैं योजना के बारे में विस्तार से।
Sabka Vikas Maha Quiz Contest क्या है?
Quiz एक प्रकार से खेल ही होता है जिसमें आप से कई प्रकार के भिन्न-भिन्न प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसे कि आप सबका विकास महा क्विज कांटेस्ट खेलेंगे तो यहां पर भी आप से विभिन्न प्रश्न के जवाब पूछे जाएंगे जिनका आपको सही सही जवाब देना होता है।

यहां पर आपको कुछ विकल्प दिए जाएंगे जिनमें आपको सही उत्तर का चयन करना है यदि आप सही चुनाव करते हैं तब आप खेल में आगे बढ़ेंगे और यदि आपने गलत उत्तर का चुनाव कर दिया है तब आप इस योजना से बाहर हो जाएंगे। कुछ इसी प्रकार से Sabka Vikas Maha Quiz Contest खेला जाएगा। इस खेल को लगभग 12 भाषाओं में खेला जाएगा।
Key Highlights of Sabka Vikas Maha Quiz Contest
Scheme Name | Sabka Vikas Maha Quiz |
Who Started | Central Government |
Rewards | Cash Prize |
No of Qustions | Only 5 |
Time | Only 100 Seconds |
Play Quize | Click Here |
Register | Click Here |
Official Website | https://quiz.mygov.in/quiz/sabka-vikas-mahaquiz/ |
सबका विकास महाकुंभ की पात्रता, नियम और शर्तें
आइए जानते हैं Sabka Vikas Maha Quiz Contest की Terms and Conditions के बारे में-
- यह क्विज सबका विकास महाक्विज सीरीज का हिस्सा है जिसमें विभिन्न विषयों पर अलग–अलग क्विज लॉन्च किए जाएंगे।
- यह क्विज़ 13 मई 2022 को लॉन्च किया जाएगा और 27 मई 2022, रात्रि 11:30 बजे (आईएसटी) तक लाइव रहेगा।
- इस क्विज़ में सभी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं।
- इस क्विज़ में 5 प्रश्नों के जवाब के लिए 100 सेकंड निर्धारित किए गए हैं। यह एक राज्य विशिष्ट क्विज़ है जो कि कई भाषाओं में उपलब्ध है। प्रतिभागी एक से अधिक क्विज़ में भाग ले सकता है।
- यह क्विज़ 12 भाषाओं में उपलब्ध है – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु।
- हर क्विज़ में टॉप स्कोर हासिल करने वाले अधिकतम 1,000 प्रतिभागियों को विजेताओं के रूप में चुना जाएगा। चयनित विजेताओं में से प्रत्येक को 2,000/ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- अधिकतम सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को विजेता के तौर पर चुना जाएगा। यदि, उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की संख्या 1,000 से अधिक है, तो शेष विजेताओं का चयन क्विज़ को पूरा करने में लगने वाले समय के आधार पर किया जाएगा।
उदाहरण के लिए, यदि प्रश्नोत्तरी परिणाम निम्नानुसार हैं –
प्रतिभागियों की संख्या | अंक | स्थिति |
500 | 20 में 20 | उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा। 2,000 रुपये मिलेंगे |
400 | 20 में 19 | उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा। 2,000 रुपये मिलेंगे |
400 | 20 में 18 | चूंकि कुल विजेता अब 1,000 से अधिक हो गए हैं, इसलिए केवल 100 प्रतिभागी ही पुरस्कार राशि के पात्र होंगे। इन 100 प्रतिभागियों को क्विज़ को पूरा करने में लगे कम से कम समय के आधार पर चयन किया जाएगा और इन्हें 2,000 रुपये प्रदान किए जाएंगें |
- किसी प्रतिभागी को किसी एक विशेष क्विज़ में केवल एक बार ही विजेता बनने का पात्र माना जाएगा। एक ही प्रतिभागी द्वारा भेजी गई एक से अधिक प्रविष्टियों को क्विज़ के लिए अमान्य माना जाएगा। हालांकि, प्रतिभागी महाविकास क्विज़ सीरीज के अन्य क्विज़ में जीतने के लिए पात्र होंगे।
- आपको अपना नाम, ईमेल पता, टेलीफोन नंबर और डाक पता प्रदान करना होगा। अपना संपर्क विवरण सबमिट करके, आप इनका क्विज़ के लिए उपयोग करने तथा प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए भी सहमति देते हैं।
- विजेताओं को पुरस्कार राशि के लिए अपने बैंक की डिटेल साझा करने की आवश्यकता होगी। पुरस्कार राशि वितरण के लिए यूजर का नाम बैंक खाते के नाम से मिलना चाहिए।
- प्रश्नों को एक स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम. से प्रश्न बैंक से रैंडम तरीके से चुना जाएगा।
- आप एक कठिन प्रश्न को छोड़ आगे बढ़ सकते हैं और बाद में उसका जवाब दे सकते हैं।
- गलत जवाब के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
- प्रतिभागी द्वारा ‘क्विज़ प्रारंभ करें’ बटन पर क्लिक करते ही क्विज़ शुरू हो जाएगा।
- एक बार सबमिट करने के बाद प्रविष्टि को वापस नहीं लिया जा सकता है।
- यदि यह पता चलता है कि प्रतिभागी ने निर्धारित समय में प्रश्नोत्तरी को पूरा करने के लिए अनुचित साधनों का उपयोग किया है, तो प्रविष्टि को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
- खोई, अधूरी या कंप्यूटर त्रुटि या आयोजक के उचित नियंत्रण से परे किसी अन्य त्रुटि के कारण सबमिट नहीं होने वाली प्रविष्टि की आयोजक की कोई जिम्मेवारी नहीं लेता है। कृपया ध्यान दें कि प्रविष्टि प्रस्तुत करने का प्रमाण उसकी प्राप्ति का प्रमाण नहीं है।
- अप्रत्याशित परिस्थितियों में, आयोजक किसी भी समय क्विज़ को संशोधित करने या वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। इसमें, किसी भी संदेह से बचने के लिए, इन नियमों और शर्तों में संशोधन करने का अधिकार शामिल है।
- प्रतिभागी को समय–समय पर क्विज़ के लिए निर्धारित सभी नियमों और विनियमों का पालन करना होगा।
- आयोजक किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी को अयोग्य ठहराने या अस्वीकार करने के सभी अधिकार सुरक्षित रखते हैं। यदि किसी भी प्रतिभागी की भागीदारी या जुड़ाव को क्विज़ या आयोजक या क्विज़ के सहयोगियों के लिए हानिकारक माना जाता है। आयोजकों को दी गई जानकारी अयोग्य, अपूर्ण, क्षतिग्रस्त, झूठी या गलत होने पर प्रतियोगी का रजिस्ट्रेशन अमान्य माना जाएगा।
- MyGov कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को इस क्विज़ में भाग लेने से मनाही है।
- क्विज़ के संबंध में आयोजक का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके बारे में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
- क्विज़ में भाग लेकर प्रतियोगी स्वीकार करता है और ऊपर उल्लिखित इन नियमों और शर्तों से बाध्य होने के लिए सहमत होता है।
- ये नियम और शर्तें भारतीय न्यायपालिका के क्षेत्राधिकार के अधीन होंगी।
Sabka Vikas Maha Quiz Contest ऐसे खेलें – How to Participate & Play Quiz
सबका विकास महाकुद कॉन्टेस्ट खेलने की प्रक्रिया निम्नलिखित है ध्यानपूर्वक पढ़ें और इस खेल को खेल कर इनाम जीते-
- सबसे पहले आपको Sabka Vikas Maha Quiz Contest की अधिकारिक वेबसाइट https://quiz.mygov.in/ पर जाना होगा ।
- यहां पर अपने प्रदेश का चयन करना होगा।

- जैसे ही आप प्रदेश का चयन करेंगे आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर आपको आपके प्रदेश से संबंधित भाषाएं प्रदर्शित की जाएंगी आप अपनी भाषा के विकल्प पर क्लिक करें ।
- अब Play Quiz के विकल्प पर क्लिक करें

- अब यहां पर आपको Login to Play Quiz के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- और “ Register Now” के विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

- जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे इसके बाद आप इस Quiz को खेल सकते हैं और पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।
इस quiz मैं आपसे आपके देश के विकास और योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और आपने जिस प्रदेश का चयन किया है उस प्रदेश से संबंधित आपसे प्रश्न पूछे जाएंगे यदि आप सही-सही प्रश्नों का जवाब देते हैं तो आप इस खेल के विजेता बनेंगे और नगद पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।
FAQ of Sabka Vikas Maha Quiz Contest
Q1. Sabka Vikas Maha Quiz Scheme की शुरुआत कब हुई थी?
इस योजना की शुरुआत 14 अप्रैल 2022 को की गई थी।
Q2. सबका विकास Maha Quiz योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया?
इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
Q3. Sabka Vikas Maha Quiz की इनाम राशि क्या है?
इस के विजेताओं के लिए 20 लाख रुपए तक की इनाम राशि तय की गई है।
Q4. इस खेल में कौन कौन भाग ले सकता है?
इस खेल में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।