
वर्किंग विमेन हॉस्टल स्कीम, आस पास वर्किंग वीमेन हॉस्टल, वर्किंग विमेन हॉस्टल योजना, Working Women Hostel Scheme, Working women hostel near me |
देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए Working Women Hostel Scheme की शुरुआत की गई, इस योजना में महिलाओं को आवास एवं सुरक्षा दोनों मुहैया कराने के लिए चलाया गया है। योजना में जो महिलाएं दूर शहर में जाकर नौकरियां करती हैं, उनकी देखरेख और उनके रहने की व्यवस्था के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल स्कीम चलाई गई है।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आस पास वर्किंग वीमेन हॉस्टल कहां है और उन्हें कैसे पता करें साथ ही इन हॉस्टल में क्या क्या लाभ महिलाओं को दिए जाते हैं और कौन सी महिलाएं इस हॉस्टल के लिए आवेदन कर सकते हैं पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में देने का प्रयास किया गया है।

हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े ताकि यह सभी जानकारियां आप तक पहुंच सके और Working Women Hostel Scheme का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें साथ ही आपको महिलाओं से जुड़ी कुछ अन्य योजनाएं भी आर्टिकल के अंत में मिल जाएंगे जो आपके लिए लाभान्वित साबित होंगे।
Working Women Hostel Scheme – Overview
Name of Scheme | Working Women Hostel Scheme 2023 |
श्रेणी | केंद्र सरकार |
Department | महिला एवं बाल विकास विभाग |
Beneficiary/लाभार्थी | देश की कामकाजी महिलाएं (समाज से वंचित तथा शारीरिक रूप से कमजोर महिलाओं को वरीयता ) |
Scheme Start Date | 6 अप्रैल 2017 |
योजना का उद्देश्य | देश में सभी कामकाजी महिलाओं (जो परिवार से दूर हैं ) को सुरक्षित आवास प्रदान करना |
Scheme Benefit | सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं (एकल , तलाकशुदा, विवाहित, विधवा) को आवास उपलब्ध करना |
Working women hostel near me | Check Here |
Working Women Hostel Scheme क्या है?
वर्किंग विमेन हॉस्टल योजना सिर्फ महिलाओं के लिए शुरू की गई है, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि आए दिन महिला की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है ऐसे में अपने बच्चों के पालन पोषण एवं अन्य नौकरी पैसे के लिए कई बार कई महिलाओं को अपने शहर से या अपनी जगह से दूसरे शहर जाना होता है।
ऐसे में उनके लिए आप सबसे बड़ी समस्या बन जाती है कि उन्हें अनजान शहर में कहां रहना है किसके पास रहना है और उनकी सुरक्षा तथा रहने और खाने पीने की व्यवस्था कैसे होगी इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा Working Women Hostel Scheme शुरू की गई जिसमें वर्किंग विमेन हॉस्टल बनाए गए।
For more details regarding the working women hostel scheme
इन वर्किंग विमेन हॉस्टल में महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं जैसे कि आवास एवं सुरक्षा साथ ही उनकी देखभाल तथा आवश्यकता योग्य सामग्रियां उन तक पहुंचाना इत्यादि।
आस पास वर्किंग वीमेन हॉस्टल कैसे पता करें?
Working Women Hostel Scheme का लाभ लेने के लिए आप जिस शहर में रहने के लिए या नौकरी के लिए गई है वहां पर सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि अपने आस पास वर्किंग विमेन हॉस्टल का पता कैसे लगाया जाए, तो इसके लिए अब आप गूगल पर सर्च कर सकती हैं, Working women hostel near me और आपके सामने गूगल पर कुछ इस प्रकार से रिजल्ट दिखाई देंगे।

अब यहां पर गूगल मैप में आपको दिखाई दे रहे हॉस्टल की लोकेशन और डायरेक्शन की जानकारी आपको दी हुई होती है अब आप उस सेंटर पर जाकर के योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकती हैं ।
कौन सी महिलाएं इस हॉस्टल में रह सकती हैं?
- वर्किंग विमेन हॉस्टल स्कीम का लाभ कामकाजी महिलाओं को दिया जाता है जो एक शहर से दूसरे शहर जाती हैं लेकिन इसके लिए उनकी मासिक आमदनी की एक लिमिटेशन बनाई गई है।
- बड़े-बड़े शहरों में जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनकी प्रतिमा आमदनी ₹50000 से कम होनी चाहिए।
- ऐसी महिलाएं जो एकल, विवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाएं या फिर जो दूसरे शहरों में जाकर नौकरी करती है और अपने परिजनों से दूर हैं।
- कामकाजी महिलाओं की 18 वर्ष तक की बालिकाएं और 5 वर्ष तक के लड़के को वह अपने साथ इस हॉस्टल में रख सकती हैं और साथ ही वह डे केयर जैसी सेवाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकती हैं।
सारांश
Working Women Hostel Scheme महिलाओं के लिए शुरू की गई है जिसमें ऐसी महिलाएं जो एक शहर से दूसरे शहर नौकरी पैसे के लिए जाती हैं और अपने परिजनों से दूर रहती हैं इन महिलाओं को उनके आवास एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वर्किंग वूमेन हॉस्टल स्कीम चलाई गई है।
महिलाओं के लिए अन्य योजनाएं
1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मिलेगा Free Smartphone और 3 साल तक इंटरनेट Free
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ
आस पास वर्किंग विमेन हॉस्टल हॉस्टल कहां है?
अपने आसपास वर्किंग विमेन हॉस्टल पता करने के लिए गूगल पर सर्च कर सकते हैं और आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा यहां पर उस हॉस्टल की लोकेशन और रास्ता दिया होगा। और साथी हॉस्टल के बारे में अन्य जानकारियां भी गूगल पर मिल जाती हैं।
Working Women Hostel Scheme कब शुरू हुई?
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 में शुरू की गई थी।
Working Women Hostel Scheme का लाभ कैसे मिलेगा?
इस का जो अपना शहर छोड़कर दूसरे शहर जाती हैं उन्हें रहने तथा सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए इस प्रकार के हॉस्टल बनाए गए हैं जिसका लाभ ही यह महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं।